कुम्भराज: विधायक कुंजाखेड़ी और तेलीगांव पहुंची, लोगों से मुलाकात कर जानी समस्याएं, कुंजाखेड़ी में धार्मिक कार्यक्रम में हुईं शामिल
चाचौड़ा विधानसभा में कुंभराज तहसील के कुंजाखेड़ी में 27 दिसंबर को विधायक प्रियंका मीना पहुंची। लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना और निराकरण का आश्वासन दिया। कुंजाखेड़ी में आयोजित भागवत कथा के समापन भंडारे में शामिल हुई, आशीर्वाद लिया। इसके बाद विधायक ने तेलीगांव पहुंची, ग्रामीणों ने कई समस्याएं बताई। विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।