उदयनगर: भगवान परशुरामजी पर टिप्पणी से सोनकच्छ सर्व ब्राह्मण समाज नाराज
ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुरामजी पर टिप्पणी से नाराज सोनकच्छ सर्व ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रविवार को नगर के बजरंग चौराहा पर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री रेखा विनोद जैन का पुतला जलाया और कांग्रेस संगठन से रेखा जेन को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के सेकंडों ब्राह्मण जन उपस्थित थे।