मथुरा: प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में महिला मोर्चा ने सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा
महोबा से सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मथुरा में भाजपा महिला मोर्चा ने इस मुद्दे पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है