ललितपुर: ललितपुर दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले में 15 वाहन शामिल, पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर
बुधवार को ललितपुर दौरे पर आए हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का दौरे में शामिल 15 कारों का काफिला जनपद ललितपुर के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।जिसका वीडियो गुरुवार सुबह करीबन 11:00 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल होने वाला वीडियो प्रधानमंत्री कि ईंधन बचाने की अपील को धता बताता हुआ नजर आ रहा है।