लिट्टीपाड़ा: लिट्टीपाड़ा में पोक्सो एक्ट और हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पोक्सो एक्ट, बलात्कार और हत्या मामले में लिट्टीपाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वही पोक्सो कांड संख्या 08/20 एवं थाना कांड संख्या 02/18 के स्थायी वारंटी अभियुक्त फुलपहाडी गांव निवासी प्रेमलाल हांसदा उर्फ मार्टिन हांसदा को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच कराकर जेल भेज दिया गया है।