बसंतपुर: 50 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो व्यक्ति को वीरपुर पुलिस ने पकड़ा, मौके से रुपए बाइक मोबाइल फोन व अन्य कई सामान बरामद
वीरपुर थाना की पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मामले में एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 भगवानपुर में छापेमारी कर 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को पकड़ा है. पकड़े गए युवक की पहचान वार्ड 06 निवासी 22 वर्षीय मो0 आजाद और वार्ड 04 निवासी 24 वर्षीय राम कुमार के रूप में की गई है. मामले को ले