जनजातीय गौरव दिवस पर हर्रई के शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान का किया स्मरण
==========================
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, विकासखंड हर्रई द्वारा शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा-कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक प्राध्यापक श्री शक्ति सिंगारे ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके समर्पण तथा जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक चेतना, साहस, स्वाभिमान एवं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।
नवांकुर समिति के श्री शिवकुमार उईके ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत के संरक्षण तथा समाज की मुख्यधारा में सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा ने भगवान बिरसा मुंडा के अतुलनीय योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें ऐसी महान विभूतियों के विचारों और आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।
परामर्शदाता श्रीमती गंगा नेमा ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा जनजातीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों की रही सहभागिता - कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री अखिलेश इनवाती एवं श्री प्रकाश कुमार परतेती ने किया तथा आभार श्री मनोज उईके ने व्यक्त किया।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Nov 18, 2026