ब्यौहारी: ब्यौहारी के खड्डा गांव में करंट लगने से दो भाइयों की मौत, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया
जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में दो सगे भाई आ गए जिससे दोनों की मौत हो गई थी घटना दो दिन पहले की है, पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की तो पता लगा कि गांव के ही कुछ लोगों ने यह करंट लगाया था, पुलिस ने रविवार की रात 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कई संदेहियो यो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।