ब्यौहारी: ब्यौहारी के खड्डा गांव में करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
खड्डा गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई है पुलिस के अनुसार यह करंट जंगली जानवरों को मारने के लिए लगाया गया था घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर पड़ताल शुरू कर दी है। मामले पर फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना जारी रखी है। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 7:00 बजे पुलिस ने दी है।