ब्यौहारी: ब्यौहारी खड्डा लोढ़ा धार नाले के पास जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से दूसरे भाई ने तोड़ा दम
जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है, घटना ब्यौहारी के खड्डा गांव के लोढ़ा धार नाले के पास हुई है , पुलिस ने तार जप्त करते हुए मौत मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। दोनों सगे भाई खेत से जंगल के रास्ते होते हुए घर आ रहे थे तभी यह घटना घटी है।