फैज़ाबाद: कमिश्नर व प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने ट्रांसपोर्ट नगर व महंत अवैद्यनाथ वार्ड में बनाई जा रही आरसीसी रोड का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शहर की गलियों में बनाई गई सड़कों के निरीक्षण किये। वह अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय के साथ प्राधिकरण से शहर की गलियों में कराए गए आरसीसी के कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में बनाई जा रही आरसीसी सड़कों और महंत अवैद्यनाथ वार्ड में एडीए से बनाई जा रही आरसीसी सड़कों का निरीक्षण किया।