बरेली: सूदखोर से तंग आकर वार्ड बॉय ने दी जान, जिला अस्पताल में फंदे पर लटका मिला शव, सूदखोर पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली जिला अस्पताल में वार्ड बॉय की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों में भी भारी आक्रोश है। किला थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला निवासी 48 वर्षीय प्रदीप पाठक जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात थे।