बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके पास से 2 मोबाइल और घड़ी बरामद किया गया है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को चोरी की वारदात हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है।