औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के बेला रोड पर होटल में मिले तीन युवक और तीन युवतियां, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को थाने ले जाया
दिबियापुर नगर के बेला रोड स्थित एक होटल में तीन युवक-युवतियों के होने की सूचना पर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी के परिजन को थाने में बुलाया।पुलिस ने होटल की तलाशी ली तो वहां से तीन युवक और तीन युवतियां मिलीं। सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।