चंदला: टिगरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाई
चंदला थाना क्षेत्र के टिगरी गांव में 40 वर्षीय गुलब्बी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने रविवार सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।