बनमनखी: दूसरी किस्त के इंतजार में अटके 114 आवास, कर्ज लेकर निर्माण करा रहे लाभुक, पहली किस्त मिली थी अप्रैल, मई व जून 2025 में
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पक्का घर बनाने का सपना देख रहे बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के 114 लाभुक दूसरी किस्त की प्रतीक्षा में परेशान हैं। पहली किश्त मिलने के बाद मकान निर्माण शुरू करने वाले लाभुकों का कार्य फंड के अभाव में अधूरा पड़ा है। कई लाभुकों ने निर्माण कार्य जारी रखने के लिए कर्ज लिया है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। जानकारी