चूरू: होटल सनसिटी फायरिंग मामले में गिरफ्तार रोहित गोदारा गैंग के प्रवीण जोड़ी और जीतू जोड़ी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
Churu, Churu | Jul 4, 2025 चूरू के होटल सनसिटी पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार रोहित गोदारा गैंग के प्रवीण जोड़ी और जीतू जोड़ी को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है। कोतवाली पुलिस हथियारों की तस्करी के मामले में दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर फिर से गिरफ्तार करेगी।