चूरू: दूधवाखारा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति पर लाठी व सरियों से किया गया हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Jul 4, 2025 चूरू के गांव दूधवाखारा में 45 वर्षीय व्यक्ति पर लाठी सरियों से हमला कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल को शुक्रवार को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां से उसे ट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल में घायल 45 वर्षीय राजकुमार ने बताया कि वह दूधवाखारा गांव का रहने वाला एक किसान है।