चूरू: मोहर्रम से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नई सड़क सहित इलाके की छतों पर ड्रोन से किया गया निरीक्षण
Churu, Churu | Jul 4, 2025 चूरू शहर में मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा और शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। मोहर्रम से पहले शुक्रवार शाम को पुलिस ने नई सड़क, सुभाष चौक, मुमताज़ हॉस्पिटल के पास, रेलवे स्टेशन, भरतिया रोड़, सफेद घण्टाघर, गढ़ चौराहा, जैन मार्किट, आलोक सिनेमा सहित विभिन्न इलाकों में ड्रोन से घरों की छतों का निरीक्षण किया गया।