मध्यप्रदेश के बड़वाह निर्मल विद्यापीठ ने सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में एक बार पुनः उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए जिले में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय का परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत,बल्कि विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था,अनुशासन एवं सतत मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण बना है।