आरोन: आरोन में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती, दास हनुमान मंदिर से निकला चल समारोह
Aron, Guna | Apr 19, 2026 आरोन में भगवान परशुराम जी की जयंती 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाई गई। ब्राह्मण समाज के बैनर तले हुए आयोजन में दास हनुमान मंदिर से नगर में विशाल चल समारोह निकाला गया। चल समारोह ब्राह्मण समाज धर्मशाला पर पहुंचा, जहां पर भगवान परशुराम जी का विधि विधान से पूजन कर महा आरती की गई। बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।