हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने ₹30 लाख की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 8, 2024 भोपाल क्राइम ब्रांच ने 30 लाख रुपए की ठगी के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की वारदाता को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस आरोपी के दो बेटों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पूरी कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर अंजाम दी गई है। आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने फिराक में पहुंचा था।