हुज़ूर: कोलार इलाके में आटा पीस रही महिला की साड़ी का पल्लू चक्की की बेल्ट में फंसा, गला कसने से हुई मौत
Huzur, Bhopal | May 8, 2024 भोपाल के कोलार इलाके में चक्की से आटा पीसते समय एक महिला दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। आटा चक्की के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई। इससे गला कसने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आज शव पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।