मोहनिया: वैना घाट पर कुदरा पुलिस ने छापेमारी की, 50 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, 1300 सीएफटी स्टॉक बालू भी जप्त
Mohania, Kaimur | Sep 26, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में माइनिंग इंस्पेक्टर गोविंद कुमार के साथ संयुक्त छापामारी में कुदरा थाना क्षेत्र के वैना घाट से 50 सीएफ्टी बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त हुआ है । वही स्टॉक किया हुआ 1300 सीएफ्टी बालू भी जप्त किया गया है और अज्ञात 9 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।