मोहनिया: माती गांव में घर से बाहर खेलते समय एक बच्चे को कुत्ते ने काट कर घायल किया, सीएचसी में चल रहा उपचार
Mohania, Kaimur | Sep 27, 2024 कैमूर जिले के माती गांव में घर से बाहर खेलने के दौरान साढ़े तीन वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है । घायल बच्चा माती गांव का ऋषभ भारती बताया जा रहा है।