मोहनिया: मोहनिया की मुख्य पार्षद हाशमती देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2024 कैमूर जिले के नगर पंचायत मोहनिया की मुख्य पार्षद हासमिति देवी ने नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। हाशमती देवी ने कहा जिलाधिकारी से मिलकर कार्यपालक पदाधिकारी की शिकायत करने आई हूं । मेरे चेंबर में भी उनके द्वारा ताला जड़ दिया गया है।