मिर्ज़ापुर: विंध्याचल क्षेत्र के कर्णावती नदी में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
मृतक की पहचान कठवइया गांव निवासी 19 वर्षी राहुल प्रजापति पुत्र ललित कुमार के रूप में हुई है राहुल पिछले चार दिनों से घर से लापता था उसके पिता ने 26 अप्रैल को उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार की सुबह लगभग 8:00 बजे दादा चंद्रमणि प्रजापति नदी किनारे देखरेख कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने नदी में शव उतराया हुआ देखा। जिसकी पहचान अपने पोते के रूप में की।