नवाबगंज: बगला बाजार में बसपा की ओबीसी सामाजिक भाईचारा बैठक, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
हरख ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बगला बाजार में बहुजन समाज पार्टी की ओर से ओबीसी सामाजिक भाईचारा बैठक का आयोजन सोमवार 5 बजे किया गया। यह बैठक बसपा के डीडीसी प्रत्याशी आदित्य वर्मा के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रवि प्रकाश कुशवाहा, रोहित कुमार गौतम और माधव सिंह पटेल मौजूद रहे।