पट्टी: बेलखरनाथ धाम में वन माफियाओं का आतंक, धड़ल्ले से काटे जा रहे फलदार और कीमती पेड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
पट्टी तहसील क्षेत्र के बेलखरनाथ धाम इलाके में वन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े आम के फलदार पेड़ों के साथ ही नीम, जामुन व अन्य कीमती पेड़ों की अवैध कटाई लगातार जारी है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही पेड़ों की कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से इलाके में अवैध कट