कैराना: कांधला में ट्रैक्टर से चोरों ने बैटरी की चोरी की, पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई
Kairana, Shamli | Jun 25, 2026 कांधला कस्बे के शिवाला मार्ग मुस्तफाबाद में चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित पक्ष ने बताया कि उनका ट्रैक्टर खड़ा हुआ था, जिसे चोरों ने निशाना बनाया है और ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली गई। जब वह ट्रैक्टर को स्टार्ट करने लगे, तो वह स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद बैटरी चोरी किए जाने का पता चला।