हज़ारीबाग: राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले छऊ नृत्य के उस्ताद परीक्षित महतो आज भी मदद के इंतजार में
चंदनकियारी के प्रसिद्ध छऊ नर्तक परीक्षित महतो को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिल चुका है। चार दशकों से वे छऊ नृत्य के संरक्षण और नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देने में जुटे हैं। राष्ट्रीय सम्मान के बावजूद परीक्षित महतो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने झारखंड सरकार और जिला प्रशासन से वाद्ययंत्र व मुखौटों के संरक्षण के लिए भवन तथा