खरगोन जिले के बालसमुद क्षेत्र के ग्राम खलटांका में चोरों ने एक ही रात में बड़ा हाथ साफ कर दिया। नर्मदा किनारे खेतों में लगे सिंचाई मोटर पंपों को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने 9 किसानों के मोटर पंपों से तांबे के तार चोरी कर लिए। इस वारदात से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं फसलों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है।