सेवढ़ा: ग्राम खन्जापुरा सेवड़ा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, 3 घायल
घायलों को दतिया एवं ग्वालियर रेफर
Seondha, Datia | Jun 26, 2026 भगुवा पुरा थाना क्षेत्र के खन्जापुरा सेवड़ा रोड पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 1महिला, 7 साल का बच्चा और 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी साकिर खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घायलो कोअस्पताल पहुंचाया