डुमरांव: डुमरांव के अनुमंडल सभागार में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की 108वीं जयंती पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन, SDM ने की अध्यक्षता
Dumraon, Buxar | Mar 21, 2024 डुमरांव के अनुमंडल सभागार में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की 108वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने की। आयोजन में उस्ताद की मनो स्मृतियों को याद करते हुए उनके जीवनकाल और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने की सीख मिली। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार से सम्मानित भरत शर्मा भी मौजूद रहे।