भिनाय: श्री क्षत्रिय सभा संस्थान की बैठक राजपूत बोर्डिंग हाउस में आयोजित हुई, लिए गए कई अहम निर्णय
Bhinay, Ajmer | Jul 18, 2026 श्री क्षत्रिय सभा संस्थान केकड़ी की एक आवश्यक बैठक शनिवार को शाम 5 बजे राजपूत बोर्डिग हाउस अजमेर रोड स्थित संस्थान परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शक्तावत सावर ने की। बैठक में संगठनात्मक विस्तार,संस्थान की आर्थिक स्थिति तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।