बहोरीबंद: बहोरीबंद सहित आप पास के इलाकों में तेज गर्जना के साथ बरसी राहत, फिर उमस ने बढ़ाई मुश्किलें
बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में आज गुरुवार शाम करीब 4 बजे तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश थमते ही बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।