बजाग: बजाग तहसील कार्यालय में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की बैठक हुई आयोजित, बनाई गई रणनीति
Bajag, Dindori | Jun 6, 2026 डिंडौरी जिले के बजाग तहसील कार्यालय में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की बैठक शनिवार सुबह 11:00 बजे आयोजित की गई जहां समूह की दीदी और रसोईया शामिल हुई और अपनी समस्याओं से महिला बाल विकास विभाग के खंड परियोजना अधिकारी को अवगत कराया। दरअसल समूह की दीदी और रसोइयों की समस्याओं को खंड परियोजना अधिकारी ने सुना और सामूहिक ज्ञापन की रणनीति बनाई ।