हनुमानगढ़: नकली बीज प्रकरण पर कांग्रेस ने किया हमला, कृषि मंत्री से इस्तीफे की मांग, 500-600 करोड़ का घोटाला आएगा सामने
राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व अशासकीय निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई की एसीबी की ओर से गिरफ्तारी के बाद नकली बीज प्रकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इस मामले में केवल जुगल किशोर बिश्नोई ही नहीं,बल्कि ऊपर से लेकर नीचे तक कई अधिकारी और जिम्मेदार लोग शामिल है।