हजारीबाग मांडू विधानसभा सीट के 510 मतदान केंद्रों पर बुधवार सुबह 7 बजे से आज 430990 मतदाता वोट करेंगे। यहां 219362 पुरुष और 211159 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर के 11 और सेवा मतदाताओं की संख्या यहां 458 है। मांडू विधानसभा क्षेत्र हजारीबाग और रामगढ़ दो जिलों में बंटा हुआ है।