हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस लाइन में रिजेक्टेड भवन को गिराने का काम जारी
हजारीबाग पुलिस लाइन के सभी रिजेक्ट भवन को गिराने का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत पुलिस लाइन में स्थित आज मंगलवार को भी 4 बजे रिजेक्टेड भवन को जेसीबी से गिराने का कार्य किया गया बताते चले की 2 वर्ष पूर्व हजारीबाग के तत्कालीन एसपी ने रिजेक्टेड भवन में रह रहे पुलिसकर्मियों को नोटिस कर भवन को छोड़ने की आदेश जारी किया था।