बरेली: शिक्षा का महाधमाका! लखनऊ पब्लिक स्कूल की 16वीं शाखा का भव्य उद्घाटन, राज्यपाल करेंगी शुभारंभ
बरेली के रामगंगानगर में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस की 16वीं शाखा का उद्घाटन 30 अप्रैल को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में कई बड़े जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्कूल छात्रों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगा।