डूंगला: *खेरमालिया में सेवा शिविर: मौके पर बदला जला ट्रांसफार्मर, राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधरी*
ग्राम पंचायत खेरमालिया में आयोजित सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आया। शिविर में बिजली, राजस्व और कृषि विभाग के कई मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। सीरोड़ गांव में जले सिंगल फेज ट्रांसफार्मर की शिकायत पर एसडीएम के निर्देश के बाद विभाग ने तुरंत नया ट्रांसफार्मर बदला गया।