पिपरई क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित प्रसिद्ध भरका मेले से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो रविवार शाम पांच बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवक एक युवक को लाठियों और हाथों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान युवक के गले से खून बहता साफ दिखाई दे रहा है, जो घटना की गंभीरता को दर्शाता है।