लोहरदगा: हिंदू-मुस्लिम के नाम पर संविधान से खिलवाड़ कर रही भाजपा: विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव सोमवार को दोपहर 1:30 बजे लोहरदगा पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को पूरी तरह गैरज़रूरी बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून में संशोधन की कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि वक्फ बोर्ड आजादी से पहले से अस्तित्व में है।