कलान: जरियनपुर में आवारा सांड के हमले से किसान की मौत, 4 छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
शाहजहांपुर-थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम जरीयनपुर में आवारा सांड के हमले से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन कुशवाहा पुत्र वीरपाल सिंह कुशवाहा उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विपिन बुधवार दिनांक 9 जुलाई को शाम लगभग 5:00 बजे खेत में धान की पौध से आवारा सांड को भगाने गए थे