सहारनपुर: नवीनतम पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का सहारनपुर में जगह-जगह भव्य स्वागत
नव नियुक्त भाजपा पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर अपने सहारनपुर दौरे पर पहुंचे, जहां बुधवार दोपहर 3:00 बजे जगह-जगह उनका भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। गंगोह विधायक कीरत सिंह के आवास पर भी वह पहुंचे और वहां विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।