शिवपुरी नगर: पुरानी रंजिश में किशोरी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी जिले के भोंती थाना क्षेत्र के चंदावनी गांव में पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय किशोरी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है जानकारी के अनुसार चंदावनी गांव निवासी साक्षी कोली घर पर अकेली थी। उसकी मां घर से बाहर गई हुई थी