पीलीबंगा: पीलीबंगा के श्री केसर देव दरबार में एक कार्यक्रम का आयोजन, भामाशाह बाबा चेतराम की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
पीलीबंगा कस्बे के श्री केसर देव दरबार में आज रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह बाबा चेतराम द्वारा की गई। कार्यक्रम में भामाशाह बाबा चेतराम ने दो गौशालाओं को 20 बोरी खल का सहयोग गोवंश हेतु दिया तथा बेसरा गोवंश को हरा चारा खिलाने के लिए 24150 रुपए का नगद सहयोग दिया। कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।