फतेहाबाद: भारत के रक्षा मंत्री ने शमशाबाद की सभा में सांसद राजकुमार चहर की प्रशंसा की, लोगों ने बजाई तालियां
Fatehabad, Agra | Jun 14, 2026 शमशाबाद एपी इंटर कॉलेज में हुई सभा के अंतिम दौर में रक्षा मंत्री ने अचानक उठकर माइक थाम लिया। उस समय जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त कर रहे थे। जिला अध्यक्ष को रोककर उन्होंने माइक थाम लिया तथा सांसद राजकुमार चहर की तारीफ की। जिसकी लोगों ने सराहना की है उनका भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है।