खेकड़ा: दाहा गांव के पास बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक विश्वास तोमर की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में उसका एक दोस्त निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। आरिफपुर खेड़ी गांव निवासी विश्वास तोमर अपने दोस्त निशांत के साथ बाइक पर सवार होकर छपरौली के शेरपुर लुहारा में अपनी बहन